MP weather Today: मध्य प्रदेश के एक दर्जन जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश और झंझावात का अलर्ट
MP weather today: Alert of rain and storm with thunder in a dozen districts of Madhya Pradesh
MP weather Today: वर्तमान में अद्यतन पश्चिमी विक्षोभ निम्न क्षोभमंडल की पछुआ पवनों के बीच एक ट्रफ के रूप में 77 डिग्री पूर्व देशांतर के सहारे 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में अवस्थित है, जबकि प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण पश्चिमोत्तर उत्तर प्रदेश के आसपास माध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है। इसके कारण दक्षिण-पश्चिमी हवाएं अरब सागर से उत्तरी मध्य प्रदेश की तरफ नमी ला रही है। साथ ही दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक माध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर हवाओं में असतत्ता व्याप्त है। इसके अतिरिक्त उत्तरी भारत में सक्रिय जेट स्ट्रीम हवाओं (अधिकतम गति 330 किमी/घंटा) के कारण मध्य प्रदेश के तापमानों में मामूली गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग भोपाल में बुधवार को जारी किए एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर, सीधी, रीवा, छतरपुर और मुरैना, सिंगरौली, मउगंज, सतना, पन्ना, निवाडी, दतिया और भिंड जिला में गलत चमक के साथ बारिश होने और झंझावात का अलर्ट जारी किया है। बारिश होने की स्थिति में फसलों को नुकसान होने की संभावना भी बनी है।




