Betul Road Accident: दो सड़क हादसों में ढाई वर्ष की बच्ची समेत 3 की मौत, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

Betul Road Accident: 3 including two and a half year old girl killed in two road accidents, police busy investigating the accident

Betul Road Accident: बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो सड़क हादसे हुए, जिसमें ढाई माह की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई है।  एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है। मृतकों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को दो बाइक की भिडं़त हो गई। हादसे में कायरा पिता गुलबदन परते उम्र ढाई माह निवासी कुटकुही की मौत हो गई है। हादसे में बच्ची की मां घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है। पुलिस के मुताबिक सड़क हादसे में गुलबदन घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए इटारसी के अस्पताल में भर्ती किया है। महिला अपनी बच्ची के साथ बाइक से पति से मिलने के लिए गई थी। वापस लौटते समय हादसा हो गया। ढाई माह की बच्ची की मौत हो गई और महिला घायल हो गई है। घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

दूसरा हादसा भी चिचोली क्षेत्र के पाटाखेड़ा के पास हुआ है। इस हादसे में बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मुला जी नाम के एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। फुलवती बाई गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका महिला का जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस दोनों हादसों की जांच में जुट गई है। 

Related Articles

Back to top button