Gold Silver Price Today: आज सोने- चांदी के दामों में आया उछाल, जाने 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के दाम
Gold Silver Price Today: There was a rise in the prices of gold and silver today, know the price of 24 carat 10 gram gold.
Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 16 फरवरी 2024 को सोने- चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। (Gold Silver Price) सोने की कीमत 61 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 70000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक शुक्रवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम घटकर 61684 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 56503 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 46263 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 36085 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70936 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


