Betul Suspended News: अनियमितता पाए जाने पर कलेक्टर ने प्राचार्य सहित तीन को किया निलंबित

Betul Suspended News: Collector suspended three including principal after irregularities were found

Betul Suspended News: कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी  नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शाहपुर के प्राचार्य  सुरेन्द्र कुमार डोनीवाल, व्याख्याता श्री एनके शर्मा, पीजीडी श्री के.के. कटारे को निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने का प्रस्ताव आयुक्त जनजातीय कार्य मध्य प्रदेश भोपाल को भेजा है। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा जिला स्तर पर उच्च श्रेणी शिक्षक बीएल कुमरे, सहायक ग्रेड तीन श्री सुदीप्त शेखर सरकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
अतिथि अधीक्षकों की सेवाएं की समाप्त
कलेक्टर द्वारा जांच प्रतिवेदन के आधार पर एकलव्य आदर्श विद्यालय में कार्यरत अतिथि अधीक्षक श्री आशीष यादव एवं अतिथि अधीक्षिका सुश्री स्वेता बिसेन को अतिथि सेवाओं से पृथक किए जाने के लिए प्राचार्य एकलव्य आदर्श अवासीय विद्यालय शाहपुर को लिखित निर्देश दिए गए। इसके साथ आऊटसोर्स पर कार्यरत कर्मचारियों को निर्धारित दर से मजदूरी का भुगतान नहीं करने के लिए श्रम पदाधिकारी बैतूल द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर संबंधित ठेकेदार एवं प्राचार्य को नोटिस जारी कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

मानदेय भुगतान में अनियमितता
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शाहपुर में सामग्री क्रय में अनियमितता एवं आऊटसोर्स पर कार्यरत कर्मचारियों को निर्धारित मानदेय का भुगतान नहीं किए जाने एवं ठेकेदार को मेस व्यय की अधिक राशि का भुगतान करने आदि संबंधी शिकायतों की जांच के लिए कमेटी गठित की गई थी।  
एसडीओ करेंगे सत्यापन
एकलव्य आवासीय विद्यालय में सामग्री का सत्यापन शासन द्वारा निर्धारित बायलॉज के अनुसार विद्यालयीन स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में गठित समिति से कराए जाने के निर्देश भी पृथक से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहपुर द्वारा जारी किए गए है। वर्ष 2023-24 में विक्रय की गई सामग्रियों का नियमों का परिप्रेक्ष्य में सत्यापन की कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी शाहपुर के द्वारा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button