Betul Rain And Olavrishti news: बैतूल के ग्राम बारहवीं में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों को भारी नुकसान

Rain And Hailstorm News: Hail fell with heavy rain in village XII of Betul, huge damage to crops.

Betul Rain And Olavrishti news: : बैतूल जिले के ग्राम बारहवीं तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में फसल आड़ी हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम लगभग 4 बजे अचानक मौसम का  मिजाज बदल गया और तेज हवा के साथ बारिश होना शुरू हो गई। कुछ देर तक बारिश होने के बाद बर के आकार के ओले गिरना शुरू हो गए। लगभग 3 से 4 मिनिट तक बेर के आकार के ओले गिरते रहे। ओलावृष्टि और बारिश के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

ग्राम बारहवीं के किसान राजेश धोटे ने बताया कि बारिश और तेज हवा चलने के कारण कई किसानों के खेतों में फासले बीछ गई है। किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने अंदाजा ही नहीं लगाया था कि अचानक मौसम बदलेगा और बारिश हो जाएगी। किसानों का कहना है की बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, चना सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों को उम्मीद थी कि इस बार फसल की अच्छी पैदावार होगी लेकिन फसल के पकने इस समय हुई ओलावृष्टि ने किसानों की उम्मीद पर पानी फिर दिया है।

Related Articles

Back to top button