MP IPS Transfer 2024: मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, आदिवासियों के साथ मारपीट मामले में नपे बैतुल SP, अब कोतवाल की बारी
MP IPS Transfer 2024: 12 IPS officers transferred in Madhya Pradesh, Betul SP arrested in case of assault on tribals, now Kotwal's turn
MP IPS Transfer 2024: मध्य प्रदेश में एक दर्जन आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुई है। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग अपर सचिव अन्नू भलावी ने जारी किए गए आदेश में भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इसमें बैतूल एसपी का भी छिंदवाड़ा तबादला कर दिया है।बैतूल जिले में दो आदिवासी युवकों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद जिले के पांचो विधायकों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की थी। मुलाकात के कुछ घंटे बाद तबादला आदेश जारी हुआ। जिसमें बैतूल एसपी सिद्धार्थ चौधरी का छिंदवाड़ा तबादला कर दिया है। विधायकों ने पुलिस अधिकारियों पर भी कार्यवाही करने की मांग की थी। SP के बाद अब बैतूल कोतवाली थाना प्रभारी पर भी एक्शन हो सकता है। कोतवाली थाना प्रभारी के कार्य से भी विधायक नाराज है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब कोतवाल की भी रवानगी लगभग तय मानी जा रही है।




