Betul Crime News Today: युवक के साथ मारपीट कर वीडियो वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
Betul Crime News Today: 2 accused who assaulted a young man and made the video viral, arrested
Betul Crime News Today: 11 फरवरी 2024 को वायरल वीडियो में युवक के साथ मारपीट करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल जिसमें एक ही वक्त कुछ युवक पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो की जांच हुई तो पता चला कि घटना थाना कोतवाली बैतूल की पाये जाने से तत्काल पुलिस द्वारा संज्ञान लिया जाकर फरियादी राज उईके पिता राजेश उईके निवासी खंजनपुर बैतूल की रिपोर्ट पर आरोपी 1-चंचल राजपूत, 2-डेन उर्फ करण पंवार, 3-चंदन सरदार उर्फ बग्गा के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया । प्रकरण में आरोपी 1-चंचल राजपूत, 2-चंदन सरदार उर्फ बग्गा की गिरफ्तारी की गई हैं। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही हैं।उक्त मारपीट की घटना पूर्व में 7 फरवरी की रात्रि 11.30 बजे हुई एक मारपीट का वीडियो बनाने को लेकर हुई थी । घटना पर थाना कोतवाली बैतूल में फरियादी चंचल सिंह राजपूत की रिपोर्ट पर आरोपी 1-गुल्लू चित्रार, 2-अंकित चित्रार, 3-नंदी झरबड़े, 4-नावेद खान सभी निवासी बैतूल के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया । प्रकरण की विवेचना के दौरान दो आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया हैं। इस घटना का वीडियो आरोपी गुल्लू चित्रार का साथी राज उईके के द्वारा बनाया गया था, 11 फरवरी को वायरल किया गया। थाना कोतवाली बैतूल में पंजीबद्ध अपराध का फरियादी उक्त दोनो घटनाएं आपसी पुरानी रंजीश को लेकर घटित हुई ।



