Betul Mandi Bhav 12 February 2024: आज 12 फरवरी 2024 बैतूल मंडी भाव, आवक में हुई बढ़ोतरी
Betul Mandi Bhav 12 February 2024: Today 12 February 2024 Betul Mandi Bhav, increase in arrivals
Betul Mandi Bhav 12 February 2024: सोमवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 12 फरवरी 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 12 हजार 328 बोरे रही। 2839 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 2858 बोरे , मक्का की आवक 6 हजार 517 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में आवक बढ़ी
कृषि उपज मंडी में उपज में शनिवार की अपेक्षा सोमवार आवक में बढ़ोतरी हुई है। सोयाबीन और मक्के की सबसे ज्यादा आवक आ रही है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक काम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है। आने वाले दिनों में उपज की आवक और बढ़ने की संभावना है। सीजन में आवक कितनी अधिक हो जाती है कि उपज डालने के लिए मंडी परिसर भी कम पड़ जाता है।

