Betul Bjp News: समय दानी देवतुल्य कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की शक्ति है: कमलेश सिंह
Betul BJP News: God-like workers who donate time are the strength of Bharatiya Janata Party: Kamlesh Singh.
Betul Bjp News: कोठी बाजार और गंज भाजपा मंडल की कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा समय दानी देवतुल्य कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की शक्ति है। बुधवार को कार्यशाला भारतीय जनता पार्टी जिला बैतूल के विजय भवन मैं आयोजित की गई। कोठी बाजार मंडल एवं गंज मंडल की कार्यशाला लोकसभा विस्तारक सोमेंद्र सिंह , भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह, सुधाकर पावर, कोठी बाजार मंडल प्रभारी सुधा चंद्रा, गंज मंडल प्रभारी राजेंद्र मालवी ,मंडल प्रशिक्षक डॉक्टर महेंद्र सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य ,गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, मंडल संयोजक तपन मालवीय् आशिश पवार सहसंयोजक पवन शर्मा राजा सुरवंशी की प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। भाजपा के पित्र पुरुष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ वंदे मातरम गान से किया गया ।
अतिथि देवो भव की परंपरा का निर्वाहन करने के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री कार्यशाला के मुख्य अतिथि कमलेश सिंह ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिए गए एक दिवसीय कार्यशाला के कार्यक्रम की तैयारी बैठक कि इस मंडल कार्यशाला में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के लिए अपने जीवन के अमूल्य समय में से 24 घंटे का समय देने वाले आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की ताकत एवं शक्ति है ।आपके माध्यम से ही भारतीय जनता पार्टी आज इतनी विशाल पार्टी का रूप धारण कर पाई है। आप ही भारतीय जनता पार्टी के केंद्र बिंदु है ,आपके माध्यम से ही आज हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़े पार्टी बन पाई है। आज के इस कार्यशाला में आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को आगामी 9 ,10 और 11 फरवरी को अपने-अपने मंडल से दूसरे मंडलों में 24 घंटे का समय निकालकर समय दान करना है। आप सभी निश्चित ही अपना समय दान कर पार्टी के इस आवश्यक कार्यक्रम को पूर्ण करेंगे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी एवं प्रशिक्षक सुधाकर पवार ने सभी कार्यकर्ताओं को समयदान के उपरांत 24 घंटे में किए जाने वाले कर्निय कार्य के बारे में सबको प्रशिक्षित किया ।
प्रशिक्षक डॉक्टर महेंद्र सिंह चौहान जी ने भारतीय जनता पार्टी के इस कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्य के ऊपर अपना वक्तव्य रखा तथा आगामी लोकसभा में चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर इस महासमर की तैयारी हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की ।
अंत में लोकसभा के विस्तारक सोमेंद्र सिंह जी ने सभी कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम की गंभीरता से परिचय कराया एवं भारतीय जनता पार्टी के मानसा से सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए कहा कि पार्टी इस कार्यक्रम को बहुत गंभीरता से ले रही है ,आप और हम कोभी गंभीरता को समझते हुए पार्टी के इस कार्यक्रम को पूर्ण रूपेण सफल बनाना है। कार्यक्रम में राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम का गायन मंडल प्रभारी सुधा चंद्रा के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल प्रभारी राजेंद्र मंडल मालवीय ने किया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश राठौर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य बाबा माकोड ,श्रीमती हेमलता कुंभारे ,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता मालवीय ,भारतीय जनता पार्टी के जिला के मंत्री अतीत पवार, सतीश बडोनिया, डॉक्टर अरुण जयसिंह पुर, पूर्व जिला महामंत्री मनीष सिंह, सांसद प्रतिनिधि कैलाश धोते ,जितेश बारस्कर, तरुण ठाकरे ,राजेश वर्मा ,बालवीर मालवी ,लटेश पवार ,सतीश झुंज लेकर, कपिल वर्मा, ममता भट्ट ,कल्पना धोते, सुनीता देशमुख, पवन शर्मा, शैली चौहान श्रीमती कायम कावरे,नरेंद्र हरसूल, नरेंद्र भलावी, गुड्डू मिश्रा राजू शर्मा मधु पाटणकर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।



