Betul Crime News :   मोबाइल व पर्स लूट के तीसरे ईनामी आरोपी को किया पुलिस ने किया गिरफ्तार

Betul Crime News: Police arrest third accused with a bounty in mobile and purse robbery case.

Betul Crime News :  थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मोबाइल एवं पर्स लूट के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक 14 सितंबर 2026 को फरियादी पूरनचंद पिता  करोडीलाल मांझी, उम्र 37 वर्ष, निवासी अमरावत कला, तहसील वाड़ी, थाना वाड़ी, जिला रायसेन, हाल गौठाना बैतूल द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 13 सितंबर 2026 की रात्रि करीब 09:00 बजे वह मोटरसाइकिल क्रमांक MP 38 MG 4538 से रानीपुर से गौठाना बैतूल जा रहा था। चिखलार गांव से आगे भीलवाटेक के पास पीछे से मोटरसाइकिल पर आए तीन व्यक्तियों ने उसकी मोटरसाइकिल रुकवाकर मोबाइल फोन एवं पर्स, जिसमें ₹6,000/- नगद रखे थे, लूट लिए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 777/2026 धारा 126(2), 115(2), 309(4), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
 पुलिस की त्वरित कार्रवाई
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित आरोपी राजा उर्फ निहाल को 15 सितंबर को तथा आरोपी शिव उर्फ शिवा बानखेड़े को  24 सितंबर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी अमन उईके की पुलिस द्वारा लगातार तलाश एवं पतारसी की जा रही थी। फरार आरोपी के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा ईनाम की उद्घोषणा भी की गई थी।
29 सितंबर को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी अमन उईके निवासी खंजनपुर बैतूल रानीपुर रोड क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से लूट की राशि में से ₹500/- नगद बरामद कर विधिवत जप्त किए गए। आरोपी अमन उईके को  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कार्रवाई में इनकी रही भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, सउनि राजेश मालवीय, प्रधान आरक्षक 369 शिव कुमार, प्रधान आरक्षक 64 तरुण पटेल एवं आरक्षक 56 नितिन चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button