Harda News: हरदा में राहत बचाव के लिए बैतूल से भेजा पुलिस बल, फायर ब्रिगेड गाड़िया और 108 एम्बुलेंस , रेस्क्यू के समय फिर हुआ धमाका
Harda News: Police force, fire brigade vehicles and 108 ambulances sent from Betul for relief in Harda, explosion occurred again during rescue.
Harda News: हरदा के पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से पूरा हरदा दहल गया है। राहत बचाव के लिए बैतूल जिले से भी पुलिस बल फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस गाड़ियां भेजी गई है। पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक बैतूल पुलिस लाइन से 86 पुलिसकर्मियों का बल भेजा है। बैतूल नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया ने बताया कि हरदा के लिए बैतूल जिले से चार फायर ब्रिगेड गाड़ियां भेजी है। जिसमें बैतूल से दो सारणी और चिचोली से एक-एक दमकल गाड़ी भेजी है। इधर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हरदा में 14 एम्बुलेंस गाड़ियां भेजी है। जानकारी के मुताबिक घायलों को अस्पताल पहुंचने के बाद कुछ 108 एंबुलेंस गाड़ियां वापस बैतूल आ गई है। जानकारी के मुताबिक राहत बचाव कार्य के दौरान फिर धमाका हुआ है। पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद मलबे में कई लोग दब हुए है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में मंगलवार सुबह 11:00 बजे एक फटाका फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। प्लास्टिक इतना जबरदस्त था कि अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों के शव सड़क पर बिखरे पड़े थे। हादसे में 200 से ज्यादा लोग घायल है। इस घटना के बाद अपरातफरी का माहौल बना है। घटनास्थल से 200 मीटर दूर के घरों के घरों के छ्प्पर तक उड़ गए है। 100 से ज्यादा घरों को खाली कर दिया है। जानकारी लगते ही कलेक्टर सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। मौके पर रहता और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।



