Betul Crime News: बैतूल में हुई चोरी के मामले में नर्मदापुरम के 2 नाबालिग गिरफ्तार, एक आरोपी अभी भी फरार

Betul Crime News: 2 minors from Narmadapuram arrested in the case of theft in Betul, one accused still absconding

Betul Crime News: बैतूल मुख्यालय पर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने नर्मदापुरम जिले के दो नाबालिग को पकड़ा है। दोनों आरोपियों के पास से चोरी किये गए आभूषण जप्त किये है। बैतूल कोतवाली थाना प्रभारी आशीष सिंह पवार ने बताया कि शहर के गोठी कालोनी निवासी चंदनबाला पति अभय कुमार गोठी ने थाने आकर शिकायत दर्ज की थी कि  23 नवम्बर 2023 को अज्ञात चोरी ने घर मे चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फोरलेन काका ढाबा के पास कुछ संदिग्ध लोग बैठे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो संदिग्ध नाबालिक को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान  दोनों 17 वर्षीय नाबालिग ने टावर मोहल्ला पिपरिया जिला नर्मदापुरम निवासी होना बताया गया। चोरी की घटना के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने 22,23 नवम्बर की रात को बैतूल में चोरी करने की घटना काबुल की है। आरोपियों के पास से चोरी किये गए आभूषण जप्त किये है। आरोपियों ने घटना में एक और युवक के शामिल होने की बात कही है जो अभी फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। 

Related Articles

Back to top button