Ayodhya Ram Mandir News: कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने राम मंदिर पर किया कमेंट, लोगों ने जमकर लताड़ा

Ayodhya Ram Mandir News: Former Congress minister Sukhdev Panse commented on Ram temple, people scolded him fiercely

Ayodhya Ram Mandir News: कांग्रेस हमेशा राम मंदिर के विरोध में खड़ी रही है। करारी हार के बावजूद  कांग्रेस ने सबक नहीं लिया है। ऐसे ही ताजा मामला बैतूल जिले का सामने आया है। कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री और मुलताई के पूर्व विधायक सुखदेव पांसे ने राम मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट किया। लोगों ने इस कमेंट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री को खरी खोटी सुनाते हुए जमकर लताड़ा है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री पांसे ने फेसबुक पर लिखा कि किसी को भी भगवान के दर्शन करने से रोकने से बड़ा अधर्म और क्या हो सकता है।
इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए प्रदीप तिलनते ने लिखा है.. कांग्रेस की एक ऐसी पार्टी है जिसने राम मंदिर का विरोध किया और प्राण प्रतिष्ठा में जाने से इनकार किया ऐसे लोग इस पार्टी से जुड़े हैं इनको तत्काल इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि यह लोग भी हिंदू होकर इस तरह की बात करते है। जैसे पूर्व विधायक। पूर्व मंत्री की पोस्ट पर प्रिया पाटणकर ने लिखा कि अब तो सुधर जाओ रामराज आ गया है मोदी जी के राज में तुम तो कुछ कर नहीं पाए। जानती जैन ने लिखा… इतिहास गवाह है आज 22 जनवरी स्वर्ण अक्षरों से श्री राम जी का नाम लिखा है जिसे 70 सालों तक राज करा उसका पूरा इतिहास जाना जाएगा.. कपड़े मत  मत फड़ो। सावन चौरे लिखते हैं अभी संघर्ष बाकी है। पूर्व मंत्री रह चुके पाँसे द्वारा किए गए इस तरह के कमेंट से ऐसा लग रहा है कि भव्य राम मंदिर बनता देख पाँसे को अच्छा नही लग रहा है।  
अयोध्या पुलिस ने खबर का किया खंडन
दरअसल अयोध्या में राम मंदिर में अत्यधिक श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची है। इस बीच कुछ लोगो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी की कई किलोमीटर तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी है जिसके कारण रामलला के अस्थाई रूप से दर्शन बंद कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर फैलाई गई अफवाह पर अयोध्या पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि राम मंदिर में दर्शन बंद करने की जो खबरें आई है वह सही नहीं है सभी भ्रामक खबरें हैं। पुलिस ऐसी खबरों का खंडन करती है। राम मंदिर में सभी श्रद्धालुओं को दर्शन हो रहे हैं। 

Related Articles

Back to top button