Betul Suicide By Hanging: युवक ने साड़ी का फंदा बनाकर लगाई फांसी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Betul Suicide By Hanging: Young man hanged himself by making a noose of saree, police started investigating the case.

Betul Suicide By Hanging: बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र मानस नगर में एक आदिवासी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रामसिंह पिता मंगल सिंह उईके (45) निवासी मानस नगर ने गुरूवार की रात को घर में ही एक कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्रथम दृष्टया पुलिस ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई है। जांच के बाद ही आत्महत्या का कारण सामने आएगा।

बताया जा रहा है कि  गुरूवार की रात को जिस समय युवक ने आत्महत्या की है, उस समय वह अकेला था। पत्नि पड़ोस में ही अपने मायके में अपने बच्चों के साथ चली गई थी। जब सुबह घर आकर देखा तो रामसिंह फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। मृतक के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पास कोई सुसाईड नोट नहीं मिला जिसके कारण फांसी लगाने का कारण सामने आ सके। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक शराब पीने का बहुत आदी था। पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या का कारण सामने आएगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Articles

Back to top button