Ram Mandir Pran Pratishtha: मप्र में 22 जनवरी को स्कूल, कॉलेज में अवकाश को लेकर और असमंजस की स्थिति

Ram Mandir Pran Pratishtha: More confusion regarding holidays in schools and colleges on January 22 in Madhya Pradesh

Ram Mandir Pran Pratishtha:  22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होना है। इस मौके पर मप्र में छुट्टी को लेकर और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गुरुवार रात को जारी की गए आदेश में बताया गया कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए शासकीय कार्यालय में आधे दिन 2:30 बजे तक का अवकाश रहेगा। कार्यालय में आधे दिन का अवकाश होने के आदेश तो हो गए लेकिन विद्यार्थी अभी भी और असमंजस की स्थिति में है। आदेश में यहां स्पष्ट नहीं लिखा नही है कि स्कूल, कालेजों में छुट्टी रहेगी। आधे दिन के छुट्टी के आदेश से विद्यार्थी भ्रमित हो रहे हैं। क्योंकि स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी रखना संभव नहीं है। एक तो पूरे दिन स्कूल लग सकता है या फिर पूरे दिन की छुट्टी रख सकते है।
इनका कहना है…..
अभी जो आदेश आये है उसमें 22 जनवरी को सरकारी कार्यालयों में आधे दिन का अवकाश का लिखा है। स्कूल कालेजों में छुट्टी का कोई उल्लेख नहीं है। कोई नये आदेश आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता हैं।
सुबोध शर्मा योजना अधिकारी जिला शिक्षा कार्यालय बैतूल

Related Articles

Back to top button