Boat Accident Today : गुजरात के हरणी लेक में नाव पलटने से 13 बच्चें और 2 शिक्षकों की मौत

Boat Accident Today: 13 children and 2 teachers died after boat capsized in Harni Lake, Gujarat

Boat Accident Today : गुजरात के वडोदरा में हरनी लेक में नाव पलटने से 13 बच्चे और दो शिक्षकों की मौत हो गई है। 10 बच्चों को पानी से बाहर निकाल कर बचा लिया है। उपचार के लिए सभी को अस्पताल भर्ती किया है। जानकारी के मुताबिक वडोदरा के न्यू सनराइज स्कूल के बच्चे हरनी लेकर गए थे।

गुरुवार दोपहर को नाव पलटने से हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सेल्फी के चक्कर में यहां हादसा हुआ है। टीचर और बच्चे सेल्फी लेने के लिए नाव में एक तरफ पहुंच गए जिससे नाव और नियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के मुताबिक नाव में 16 लोगों को बैठने की क्षमता थी लेकिन नाव में कुल 27 लोग सवार हो गए थे। नाव में सवार बच्चों और टीचरों द्वारा लाइफ जैकेट भी नहीं पहना था। लाइफ जैकेट पहने होते तो कई बच्चों की जान बच सकती थी। बताया जा रहा है कि बच्चे पिकनिक मनाने के लिए स्कूल से गए थे। हादसे को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी दुख जताया है। 

Related Articles

Back to top button