Betul Mandi Bhav 17 January 2024: आज 17 जनवरी 2024 के बैतूल मंडी भाव, 14 हजार बोरे रही आवक
Betul Mandi Bhav 17 January 2024: Betul Mandi Bhav today 17 January 2024, 14 thousand sacks arrived.
Betul Mandi Bhav 17 January 2024: बुधवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 17 जनवरी 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 14 हजार 166 बोरे रही। 3784 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 1535 बोरे , मक्का की आवक 8 हजार 818 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में आवक में हुई बढ़ोतरी
कृषि उपज मंडी में उपज में मंगलवार की अपेक्षा बुधवार आवक में बढ़ोतरी हुई है। मंडी में हड़ताल का असर देखने को मिला है। सोयाबीन और मक्के की सबसे ज्यादा आवक आ रही है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक काम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है। आने वाले दिनों में उपज की आवक और बढ़ने की संभावना है। सीजन में आवक कितनी अधिक हो जाती है कि उपज डालने के लिए मंडी परिसर भी कम पड़ जाता है।


