Betul Upchunav news: सारणी के उप चुनाव में भाजपा को मिली शानदार जीत, इधर जनपद में सरस्वती बारसे, सुजीत ने मारी बाजी

Betul Upchunav news: BJP got a spectacular victory in the by-election of Sarani, here Saraswati rained in the district, Sujit won.

File photo

Betul Upchunav news: बैतूल, 9 जनवरी 2024 बैतूल जिले में नगर परिषद सारणी के वार्ड क्रमांक 14 से भारतीय जनता पार्टी के बेबी मनोज ठाकुर पार्षद के पद पर विजयी रहे। बेबी ठाकुर को 719 में से 467 मत प्राप्त हुए। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस के  ब्रजेन्द्र यादव से 306 मतों से विजयी रहे। आप पार्टी के श्री सुनील गुप्ता को 29 और निर्दलीय उम्मीदवार  अविनाश को 62 मत प्राप्त हुए।

जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी
घोड़ाडोंगरी में हुए जनपद पंचायत सदस्य के पद पर सुश्री सरस्वती बारसे 1285 मत प्राप्त हुए। उनकी प्रतिद्वंदी रत्ना नागवंशी को 634 मत प्राप्त हुए। सुश्री बारसे 651 मतों से विजयी रही। नोटा के पक्ष में 26 मत डाले गए।
आमला जनपद
आमला जनपद पंचायत सदस्य के निर्वाचन क्षेत्र 18 में हुए उप चुनाव में  सुजीत 1552 मत प्राप्त कर विजयी घोषित किए गए। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी  सतीश को 814 मतों से पराजित किया। श्री सतीश को 735 मत प्राप्त हुए। अन्य उम्मीदवारों को क्रमशः रमेश नवडेती- 75, संदीप नवरे 54 और नोटा के पक्ष में 88 मत डाले गए।

Related Articles

Back to top button