Betul Chori Ka Khulasa: चोरी का ट्रक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, नागपुर के वर्कशॉप में खड़ा किया था चोरी का ट्रक
Betul Chori Ka Khulasa: Stolen truck recovered, two accused arrested, stolen truck was parked in Nagpur workshop
Betul Chori Ka Khulasa: कोतवाली थाना बैतूल क्षेत्र के अंतर्गत शहर के इटारसी रोड से चोरी किया गया एक ट्रक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। ट्रक चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कोतवाली थाना प्रभारी आशीष सिंह पवार ने चोरी की घटना को खुलासा करते हुए बताया कि 13 दिसंबर को इटारसी रोड से ट्रक क्रमांक एमपी 48 एच 0918 चोरी हो गया था। इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने अज्ञात चारों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी। एसपी,एएसपी और एसडीओपी के निर्देशन में पुलिस टीम ने चोरी की जांच शुरू की।मुखबिर से सूचना मिली थी कि इटारसी रोड बैतूल से चारी किया गया ट्रक नागपुर के शक्तिबाड़ी वर्कशॉप ग्राम कापसी थाना पारडी जिला नागपुर में खड़ा है। सूचना के आधार पर बैतूल से पुलिस टीम नागपुर के लिए रवाना हुई। पुलिस ने उक्त पते पर पहुंचकर चोरी किए गए ट्रक को वर्कशॉप से बरामद किया। चोरी के संदेह में इरशाद पिता मो. इकबाल 42 वर्ष निवासी ऑटोमेटिक चौक कमर कॉलोनी थाना कपिल नगर, समीर शेख पिता मुनाफ शेख 37 वर्ष निवासी ग्राम गढ़ चांदूर थाना गढ़चादूर तहसील कोरपना जिला चंद्रपुर महाराष्ट्र को 29 दिसंबर को हिरासत में लिया। दोनों युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने बैतूल-इटारसी रोड से ट्रक चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ट्रक सहित दोनों आरोपियों को बैतूल लेकर पहुंची। इस चोरी की घटना का खुलासा करने में कोतवाली थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नितिन उईके, सहायक उपनिरीक्षक अरूण यादव, प्रा.आर. जाकिर, आरक्षक नवीन वर्मा, उज्जवल दुबे, दुर्गेश वर्मा, सायबर सेल से राजेंद्र, वाहन चालक कृष्णा खातरकर और थाना पराडी महाराष्ट्र पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



