Betul Checking Of Buses: गुना हादसे के बाद बसों की चेकिंग, नही मिले अग्निशमन यंत्र, लगाया तगड़ा जुर्माना
Betul Checking Of Buses: Checking of buses after Guna accident, fire extinguishers not found, heavy fine imposed
Betul Checking Of Buses: गुना जिले में हुए बस हादसे के बाद बैतूल जिला परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला सहित स्टॉप सड़क पर उतर गया है। बसों की सघन चेकिंग चल रही है। नियम विरुद्ध बसें संचालित करने वाले बस चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को परिमाण विभाग द्वारा 30 बेसन की चेकिंग की गई। इसमें से 8 बसों के खिलाफ चलने कार्रवाई की है। इन बस चालकों से 8 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है। दूसरे दिन शुक्रवार को भी यह कार्रवाई जारी रही। दोपहर तक एक दर्जन बसों की चेकिंग की गई जिसमें फायर सेफ्टी और फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिलने पर 5000 का जुर्माना वसूल किया गया है। जिला परिवहन अधिकारी श्री शुक्ल ने बताया कि यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। बस चालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे पूरे नियमों का पालन करें और इसके बाद ही संचालित करें अन्यथा कार्रवाही की जाएगी। जिला परिवहन अधिकारी श्री शुक्ल ने बताया कि बसों की जांच कीजिए जिसमें लाइसेंस और फिटनेस सर्टिफिकेट तो मिले हैं लेकिन आग से निपटने के कोई इंतजाम नहीं मिलने पर कार्यवाही की है।उल्लेखनीय गुना जिले में बस और डंपर की टक्कर हुई थी जिसमें 13 लोगों की जान चली गई। बस में आग लगने से कई यात्री जिंदा जल गए। इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने बस संचालक को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। निर्देशों के बाद परिवहन विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करना भी शुरू कर दिया है।



