Betul Atithi Teacher Salary: दो माह से नहीं मिला अतिथि शिक्षकों को वेतन, दीपावली भी गई सुनी
Betul Atithi Teacher Salary: Guest teachers did not get salary for two months, Diwali also missed
Betul Atithi Teacher Salary: बैतूल पिछले दो महीने से अतिथि शिक्षकों को वेतन नहीं मिला, जिसके कारण शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति निर्मित हो गई है। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि नियमित शिक्षकों की तरह वे भी स्कूलों में वे अपनी सेवाएं दे रहे है, लेकिन उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार अतिथि शिक्षकों को अक्टूबर और नवम्बर माह का अभी तक वेतन नहीं दिया है। दीपावली जैसा पर्व चला गया, लेकिन उन्हें वेतन नहीं दिया। शिक्षकों की दीपावली भी बिना वेतन की निकल गई। कई बार शिक्षकों ने वेतन की मांग की है, लेकिन शिक्षा विभाग की तरफ से उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया है। संविदा संघ के जिला अध्यक्ष के पवार ने बताया कि जिले में लगभग 2500 अतिथि शिक्षक है जो अलग-अलग शासकीय स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहे है। वेतन नहीं मिलने के कारण अतिथि शिक्षकों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। कुछ ऐसे भी अतिथि शिक्षक है जिनका नाम पोर्टल में दर्ज नहीं होने के कारण जुलाई माह से अभी तक वेतन नहीं मिल पाया है।



