Betul Hanging News: घरेलू विवाद को में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या मृतक के पास मिला सुसाईड नोट
Betul Hanging News: Youth committed suicide by hanging due to domestic dispute. Suicide note found near the deceased.
Betul Hanging News: घरेलू विवाद को में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या मृतक के पास मिला सुसाईड नोट, जांच में जुटी पुलिस बैतूल। गंज थाना क्षेत्र गर्ग कालोनी में एक युवक ने घरेलू विवाद के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के पास से सुसाईड नोट बरामद हुआ है। जिसमें पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस आत्महत्या मामले की जांच कर रही है।
गंज थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राम नगर क्षेत्र के गर्ग कालोनी निवासी व्यक्तिंग पिता जगदीश मालवीय (30) ने सोमवार की रात को घर के ही एक कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय युवक ने आत्महत्या की है, उस समय घर पर वह अकेला था। परिजन विवाह समारोह में शामिल होने के लिए चिचोली गए हुए थे। जब परिजन घर लौटे तो युवक फांसी पर लटका हुआ था और कमरे का गेट अंदर से बंद मिला। इसकी जानकारी तत्काल गंज पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। मृतक के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। मंगलवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या मामले की जांच शुरू कर दी है। सुसाईड नोट में सामने आया घरेलू विवाद पुलिस के मुताबिक मृतक के पास एक सुसाईड नोट मिला है, जिसमें अपने परिजनों के साथ ही घरेलू विवाद होने की जानकारी सामने आई है। प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि जमीन को लेकर कुछ दिनों से परिजनों के साथ विवाद चल रहा था और मृतक ने सुसाईड नोट में भी यही बात लिखी है। पुलिस ने सुसाईड नोट को जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि युवक के पास सुसाईड नोट तो मिले, लेकिन उस पर मृतक के हस्ताक्षर नहीं है। बताया गया कि मृतक के माता-पिता चिचोली में अपने रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में गए थे और वह लगभग रात 11 बजे वापस लौटे थे, उन्हें अपना पुत्र फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस का कहना है कि इस आत्महत्या मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।



