Betul Today News: मुलताई कांग्रेस नेता के पिट्ठुओं ने बैतूल विधानसभा में किया भीतरघात
Betul Today News: Multai Congress leader's henchmen attack Betul Assembly

Betul Today News: कांग्रेस में कल भी कुछ ठीक नहीं था और आज भी सब कुछ ठीक नहीं है। गुटबाजी के कारण कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। बैतूल विधानसभा क्षेत्र में भीतरघातियों ने कांग्रेस प्रत्याशी को ही चुनाव हराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुलताई के एक कांग्रेसी नेता के पिठ्ठू भीतरघात करने के लिए खूब सक्रिय रहे है। ये नही चाहते थे कि निलय डागा चुनाव जीते।
भितरघातियों ने श्री डागा को सबसे ज्यादा डेमेज किया है। पता चला है कि श्री डागा ने इन भितरघातियों की शिकायत कांग्रेस के आलाकमान से की है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सूत्र बताते हैं कि मुलताई का कांग्रेस नेता नही चाहता है कि कांग्रेस में उसके आगे कोई जा सकते। जिले में उक्त कांग्रेस नेता एक छत्र राज करना चाहता है। श्री डागा एक मात्र कांग्रेस नेता है जो उक्त कांग्रेस नेता को अपनी पार्टी में टक्कर देते है। खैर जो भी हो कोई किसी के लिए गड्ढ़े खोदता है तो वह व्यक्ति उसी इस गड्ढे में जाकर गिरता है और विधानसभा चुनाव में ठीक कुछ ऐसा ही हुआ है। बैतूल विधानसभा में अपने पिट्ठुओं को भेजकर भीतरघात करवाने वाले उक्त कांग्रेस नेता की भी लुटिया डूब गई है।



