Betul Today News: जब एक महिला जिला शिक्षा अधिकारी के कुर्सी पर आकर बैठी और अपने आप को बताने लगी अधिकारी, कार्यालय में मच गया हड़कंप

Betul Today News: When a woman came and sat on the chair of the District Education Officer and started calling herself an officer, there was a stir in the office.

Betul Today News: बैतूल जिला शिक्षा कार्यालय में उस समय हड़कम्प मच गया, जब अचानक एक महिला अपने आप को नई जिला शिक्षा अधिकारी बताते हुये जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुशवाह के कक्ष में उनकी कुर्सी पर बैठ गयी। यह देख पुरे कार्यालय में हड़कम्प मच गया कि आखिर अचानक नई जिला शिक्षा अधिकारी आ कहाँ से गई। महिला ने कर्मचारियों पर धौंस जमाते हुए कहा कि वह दमोह से ट्रांसफर होकर बैतूल आई है और वही अब उनकी नई जिला शिक्षा अधिकारी है।शक होने पर कार्यालय में मचे इस नाटक की कर्मचारियों ने तत्काल सूचना अपने अधिकारी को दी।

मौके पर पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी ने भी महिला से पूछना शुरू किया कि वे कौन हैं , कहाँ से आई हैं। उन्हें भी वही जवाब दिया गया। मजे की बात ये है कि जिला शिक्षा अधिकारी आगंतुकों की तरह बैठे रहे और महिला अधिकारी बनकर उनकी कुर्सी पर बैठी थी। जब महिला से आदेश मांगे गए तो उसने कहा कि हवाई जहाज से आदेश आ रहे हैं। बस यही महिला की पोल खुल गयी और जैसे तैसे अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिस को फ़ोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर महिला को थाने लेकर गई। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त महिला देवकी चौकीकर है। महिला के पति शिक्षक है। वे दमोह से ट्रांसफर होकर बैतूल आये है। महिला देवकी की दिमागी हालत ठीक नही है। महिला का उपचार जारी है। पूछताछ में महिला कुछ भी इधर उधर की बाते करती है। जानकारी लगते ही महिला का भाई थाने आया था।  भाई ने बताया कि बहन का इलाज जारी है। कभी दवाई का सेवन नही करती तो ऐसे ही हरकत करती है। उसे संभालना पड़ता है। पुलिस का कहना है कि नकली अधिकारी बनकर आने जैसा कुछ नही है। 

Related Articles

Back to top button