MP Weather Today: मध्य प्रदेश के पांच जिलों में घर चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना

MP Weather Today: There is a possibility of rain, thundershowers and hailstorm in five districts of Madhya Pradesh.

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मावठे की बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग भोपाल में शुक्रवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया गया कि रायसेन सीहोर राजगढ़ नर्मदा पुरम बैतूल जिले में गरज  चमक के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की संभावना बनी है। इसी तरह विदिशा, हरदा, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, सागर, भोपाल बुरहानपुर, खंडवा, खारगौन, धार ,इंदौर ,देवास, शाजापुर मंदसौर ,गुना ,अशोक नगर ,अनूपपुर, शिवानी ,पन्ना छतरपुर, टीकमगढ़ जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। अलीराजपुर रतलाम उज्जैन शाजापुर आगर मालवा नीमच अशोकनगर शिवपुरी वालियर दतिया मुरैना शिवपुर कला डिंडोरी मंडला बालाघाट उतरपुर निवाड़ी टीकमगढ़ जिलों में भी बारिश की संभावना बनी है।
बैतूल में हुई तेज बारिश 

मावठे की बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरूवार की रात को जिला मुख्यालय पर तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बैतूल में बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार से जिले में मावठे की बारिश का दौर जारी है। बारिश के दौर के कारण मौसम ठंडा हो गया। प्रतिदिन रूक-रूककर बारिश हो रही है। गुरूवार रात लगभग डेढ़ बजे तेज बारिश होना शुरू हो गई। रूक-रूककर बारिश होते रही। सुबह से लेकर दोपहर तक रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा, दोपहर बाद बारिश थम गई। मौसम विभाग भोपाल ने शुक्रवार को जारी की गई एडवायजरी में बताया कि रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम और बैतूल जिले में गरज चमक के साथ व्रजपात होने और ओलावृष्टि होने की संभावना बनी है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। ओलावृष्टि की संभावनाओं से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ओलावृष्टि होने की स्थिति में फसलों को भारी नुकसान की संभावना है। हालांकि अभी पिछले चार-पांच दिनों से बारिश हो रही, लेकिन ओले नहीं गिरे है। बारिश के कारण दिन में मौसम में ठंडक घुल गई। हालांकि बादलों के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। न्यूनतम तापमान बढक़र 18.0 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री पर पहुंच गया है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरूवार रात से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक बैतूल में 18.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। अन्य ब्लॉकों में भी कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश होने के समाचार प्राप्त मिले है।

Related Articles

Back to top button