Advertisement

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

बैतूल। घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिजनों सहित कांग्रेस की सदस्यता ली है। कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक ब्रह्मा भलावी, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि एवं ब्लॉक कांग्रेस शाहपुर के अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आमला मनोज मालवे, ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नितिन मेहतो, शैलेंद्र गुप्ता, शुभम साहू, संजय साल्वे, दिनेश बोरास, रुपेश बोरवंशी ने कांग्रेस में शामिल नए सदस्यों का पुष्पगुच्छ से सम्मान किया। वहीं कांग्रेस सेवा दल की गणवेश भेंट की गई। इस दौरान विधायक ब्रह्मा भलावी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब-जब भाजपा की सरकार बनी गरीब का अहित हुआ है और ग्रामीण क्षेत्रों की अनदेखी हुई है। उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस परिवार से जुड़ने वाले सभी नए कार्यकर्ताओं का सम्मान और काम करना हमारी जिम्मेदारी है। बीजेपी के कुशासन का अंत करने के लिए नए और पुराने लोग मिलकर काम करेंगे। इस अवसर पर यंग ब्रिगेड ब्लॉक अध्यक्ष राहुल इवने, सुनील सलाम, रोहित सलाम, गोविंद पेंद्राम, परसराम परते, रामदास इवने, अर्जुन सिंह बैंस, गोपाल धुर्वे, मुकेश महोबिया, रुपेश भोरवसी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button