Crime News Today: गांजे की तस्करी करते दो महिलाएं गिरफ्तार, 4 किलो गांजा बरामद

Crime News Today: Two women arrested for smuggling ganja, 4 kg ganja recovered

Crime News Today: बैतूल जिले के शाहपुर पुलिस को गांजे की तस्करी करने वाली महिलाओं को गिरफ़्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  रविवार  को थाना शाहपुर पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि भौरा जोड नेशनल हाईवे पर दो महिलाये जो अपने साथ हाथ मे कपडे के बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने जा रही है।  सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया,  पुलिस अधीक्षक  बैतूल द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार निर्देश दिये गये है। इसी के तहत थाना प्रभारी ए. बी. मर्सकोले के द्वारा चौकी प्रभारी भौरा उपनिरीक्षक रवि ठाकुर एवं उनि मोनिका पटले थाना शाहपुर के नेतृत्व मे टीम गठित की गई थी। टीम महिलाओं को पकडने हेतु रवाना हुई।  मुखबीर की सूचना पर बताये गये हुलिया के अनुसार पहचान कर नेशनल हाईवे भौंरा जोड पर घेराबन्दी कर दो महिलाओं को बैग सहित पकडा जिनसे नाम पता पूछने पर उन्होने अपना नाम । अन्जू उर्फ दिलरूबा पिता मुबारक अली उम्र 40 साल निवासी वार्ड नं. 32 ईरानी केम्प पत्ती बाजार इटारसी जिला नर्मदापुरम (म.प्र.) 2. खातून पिता मुबारक अली उम्र 47 साल निवासी वार्ड नं. 32 ईरानी केम्प पत्ती बाजार इटारसी जिला नर्मदापुरम (म.प्र.) बताया । दोनो महिलाओ की बैग की तलासी लेने पर अंजु उर्फ दिलरुबा के कब्जे से उसके हाथ मे रखे नीले रंग का कपडे का बेग जिसमे गुलाबी आसमानी नीले रंग के बबल प्रिंट है।  खातून अली के कब्जे से उसके हाथ मे रखे नीले रंग के बैग जिसमे सफेद लाल रंग के फूल बने है, की तलाशी लेने पर दोनो बैगो से 02-02 किलो गांजे के एक-एक पैकेट कुल 04 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। गांजे की कीमती लगभग 40,000 रूपये बताई है। गांजे की विधिवत जप्त कर आरोपियान को गिरफ्तार किया गया। आरोपियान महिलाओ के विरूध्द अपराध धारा एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाया जाने से थाना शाहपुर मे अपराध क्रमांक 762/2023 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया एवं गिरफ्तार महिलाओं को  न्यायालय पेश किया गया है।
महिलाओं को पकड़े में इनकी रही भूमिका
 अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित आरोपियान को पकडने मे थाना प्रभारी ए.बी. मर्सकोले, चौकी प्रभारी भाँरा उनि रवि ठाकुर, उनि मोनिका पटले, प्रआर, कुवरलाल, प्रआर, शैलेन्द्र, मआर, संध्या, आर. विनय चौरे, आर. धीरज काले, महिला आर. संध्या, महिला सैनिक मीना सावले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button