Mp Weather Update: इंदौर संभाग और बैतूल, हरदा जिले में गरज- चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना

Mp Weather Update: Possibility of thunderstorm and lightning in Indore division and Betul, Harda district.

फ़ोटो सोर्स गूगल( फ़ाइल)

Mp Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में फिर बदलाव आया है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात और हल्की बारिश होने की संभावना बनी है। मौसम विभाग भोपाल में रविवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया गया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगौन, अलीराजपुर जिलो में  इंदौर संभाग के जिलो में तथा बैतूल एवं हरदा जिलो में गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना बनी हुई है। रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे बादलों के कारण सूरज की तपिश काम हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 नवंबर से 29 नवंबर तक मौसम इसी तरह से बना रहेगा। बारिश होने और फिर मौसम खुलने के बाद ठंड के तेवर बढ़ाने की संभावना बनी हुई है।

 जाने बैतूल जिले में बारिश की स्थति
भारत मौसम विज्ञान विभाग, भोपाल द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 120 घंटो के दौरान (25 नवम्बर 29 नवम्बर 2023) साफ से घने बादल रहने एवं दिनांक 26.11.2023, 28.11.2023 एवं 29.11.2023 को गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा एवं दिनांक 27.11.2023 को अलग-अलग स्थानों पर तेज़ हवाओं के साथ गरज-चमक एवं ओलावृष्टि के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री सेन्टीग्रेट एवं न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री सेन्टीग्रेट के मध्य रहने की संभावना है। अधिकतम सापेक्षित आर्द्रता 84 88 प्रतिशत एवं न्यूनतम सापेक्षित आर्द्रता 40-47 प्रतिशत रहने की संभावना है । आने वाले दिनों में हवा पूर्व दिशा में बहने एवं 08-09 कि. मी प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है ।

Related Articles

Back to top button