Betul Today News: किसान बोले सिंचाई के लिए पानी नही मिला तो करेंगे चक्काजाम, अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
Betul Today News: Farmers said if water is not available for irrigation, they will block roads, gave ultimatum to officials
Betul Today News: आठनेर पचधार जलाशय की नहर से आठनेर के किसानों को खेत की सिंचाई के लिए सही समय में पानी नहीं मिल रहा है। हल्का नंबर 60 /61 के सभी किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। किसान प्रदीप जायसवाल अशोक लोखंडे नारायणन जितपूरे मृदुल जयसवाल ने बताया है कि 15 नवम्बर से पानी देने का आश्वासन जलसंसाधन विभाग की ओर से दिया था, लेकिन अभी तक पानी नहीं मिल रहा है। जलसंसाधन विभाग के शिवकुमार नागले ने बताया है कि जलाशय में नहर के माध्यम से पानी देने स्कीम के तहत् कार्य चल रहा है। किसानों ने कहा हमारे खेत सूख रहे पलेवा कब करेंगे
आठनेर क्षेत्र के किसानों ने कहा है कि नहर से पानी नहीं मिला तो खेत की सिंचाई कैसे करेंगे। हमारे परिवार की रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो रहा है। इधर नाराज़ किसानों ने हर हाल में सिंचाई हेतु पानी की मांग रखी है। जलसंसाधन विभाग ने जलाशय क्षेत्र में पानी पहुंचाने नहर शुरू कर दी है।
किसान ने कहा हमको नहीं मिला पानी तो कर देंगे चक्काजाम
आठनेर हल्के क्षेत्र के किसानों ने तहसीलदार से बातचीत में कहा है कि हमारे खेत के लिए पानी नहीं मिला तो चक्काजाम भी करेंगे। नहर शुरू नहीं हुई है पानी की वर्तमान में ज़रूरत है। 24 घंटे में समाधान की मांग की है। अधिकांश किसानों ने जलसंसाधन विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाए हैं।
इनका कहना…
पचधार जलाशय से सभी किसानों को सिंचाई हेतु पानी देना है। तकनीकी अमले ने इसके लिए विशेष तैयारी की है। किसानों को पानी देना प्राथमिकता है।
शिवकुमार नागले, उपयंत्री, जलसंसाधन विभाग, पचधार जलाशय


