Crime News Today: कांग्रेस नेता के परिवार में विवाद, पत्थर, लाठी और चले चाकू, 10 लोग घायल, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Crime News Today: Dispute in Congress leader's family, stones, sticks and knives used, 10 people injured, police registered a case
Crime News Today: किसान कांग्रेस नेता रमेश गायकवाड़ और भाई संतोष गायकवाड़ का परिवार आपस मे भीड़ गया। दोनों परिवार में पत्थर, लाठी और चाकू जमकर चले है। हादसे में 10 लोग घायल हो गए है। कुछ लोगो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। खेत में सिंचाई करने को लेकर विवाद हुआ है।
बैतूल बाजार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह खेत मे सिंचाई करने को लेकर किसान कांग्रेस नेता रमेश गायकवाड़ और भाई संतोष गायकवाड़ का परिवार आपस मे भीड़ गया। दोनों परिवार के लोगों में लाठी, पत्थर और चाकूबाजी हुई है। विवाद में एक पक्ष के रमेश गायकवाड़, तारेशर, गगन, प्रवीण, दिवास और हर्षित घायल हुआ है। दूसरे पक्ष से संतोष गायकवाड़, अभिषेक, हिमांशु, हेमलता घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्री किया है। बैतूल बाजार पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



