Hemant Khandelwal News: भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल 7 नवम्बर को 13 ग्रामों में करेंगे तूफानी जनसंपर्क

Hemant Khandelwal News: BJP candidate Hemant Khandelwal will do stormy public relations in 13 villages on November 7.

Hemant Khandelwal News: बैतूल। बैतूल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद-पूर्व विधायक हेमंत खण्डेलवाल मंगलवार 7 नवम्बर को बैतूल भाजपा ग्रामीण मंडल के 13 ग्रामों में तूफानी जनसंपर्क करेंगे। श्री खण्डेलवाल 7 नवम्बर को प्रातः 7.30 बजे से रात्रि 8.15 बजे तक हिवरखेड़ी, देवगांव, चौकी, डहरगांव, महदगांव, ढोढवाड़ा, बावई, दभेरी, सेलगांव, खेड़ीसांवलीगढ़, कनारा, सराड एवं चिचढाना ग्रामो में डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगे। भाजपा प्रत्याशी के मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्री खण्डेलवाल स्थानीय भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओ और पार्टी पदाधिकारियों के साथ 13 ग्रामों में लगभग 12 घंटे तक डोर टू डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं से मिलेंगे और क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।

Related Articles

Back to top button