Betul Mandi Bhav 27 October 2023: आज 27 अक्टूबर 2023 के बैतूल मंडी भाव, मक्का और सोयाबीन की बंपर आवक
Betul Mandi Bhav 27 October 2023: Betul Mandi Bhav today 27 October 2023, bumper arrival of maize and soybean.
Betul Mandi Bhav 27 October 2023: शुक्रवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 19 हजार 69 बोरे रही। सबसे ज्यादा मक्का 10 हजार 750 और 4 हजार 587 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 3645 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में बड़ी आवक
कृषि उपज मंडी में उपज की आवक बढ़ गई है सोयाबीन और मक्के की सबसे ज्यादा आवक आ रही है। अब वक्त अधिक बढ़ गई लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक काम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है। आने वाले दिनों में उपज की आवक और बढ़ेगी। सीजन में आवक कितनी अधिक हो जाती है कि उपज डालने के लिए मंडी परिसर भी कम पड़ जाता है।



