World Cup 2023 Bharat Vs Bangladesh: भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, भारत की लगातार चौथी जीत
World Cup 2023 Bharat Vs Bangladesh: India beats Bangladesh by 7 wickets, India's fourth consecutive win

World Cup 2023 Bharat Vs Bangladesh: विश्व कप 2023 में गुरुवार को भारत और बांग्लादेश के बीच मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने बांग्लादेश 7 विकेट से हरा दिया है। पुणे के एमसीए मैदान में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीत पर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। बांग्लादेश ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 256 रन बनाए। भारत को 257 रन का टारगेट दिया गया। बांग्लादेश की तरफ से तंजिद हसन ने 51, लिटन दास 66, नजमुल हुसैन शांतो 8, मेहंदी हसन 3, तोहिद हृदय 16, मुशफिकुर रहीम 38, महमुदुल्लाह 46,नासुम अहमद 14, मुस्तफिजुर रहमान 1, शरीफुल इस्लाम ने 7 रन बनाए। इस तरह से बांग्लादेश की टीम कुल 256 रन ही बना पाई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 41.3 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली है। भारतीय बल्लेबाज ऑन की तरफ से रोहित शर्मा ने 40 बाल में 48 रन बनाए, शुभमन गिल ने 55 बॉल में 53 रन, श्रेयस अय्यर ने 25 बॉल में 19 रन, लोकेश राहुल ने 34 बॉल में 34 रन और विराट कोहली 97 बॉल में 103 रन सतक बनकर नाबाद रहे। वर्ल्ड कप 2023 में भारत की चौथी जीत है। बांग्लादेश के बल्लेबाज मेहंदी हसन ने 2 और हसन महमूद ने एक विकेट लिया है। भारतीय गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए है। शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिए है।



