Betul Crime News: नागपुर- जयपुर एक्सप्रेस में यात्री के पास मिले 3 लाख 10 हजार रुपये, FST मामले की जांच में जुटी

Betul Crime News: Rs 3 lakh 10 thousand found with a passenger in Nagpur-Jaipur Express, FST is investigating the case.

Betul Crime News: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस के अलावा जीआरपी भी पूरी तरह से मुस्तैद है। नागपुर- जयपुर एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान एक यात्री के पास जीआरपी को कैश 3 लाख 10 हजार की राशि बरामद हुई है। जीआरपी के प्रधान आरक्षक रवीश यादव ने बताया  कि विधानसभा चुनाव को लेकर SST टीम जीआरपी द्वारा ट्रेन क्र. 22175 नागपुर जयपुर एक्स. को  चैकिंग के दौरान बैतुल रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को पिछे के जनरल कोच में जीआरपी पुलिस बल को चेकिंग करते देख हडबडाने लगा था।
  1. Betul Bjp Today News: आपका उत्साह बता रहा है कि भाजपा आ रही हैं- हेमंत खंडेलवाल
उक्त यात्री के पास जाकर पुछताछ कर नाम पता पूछने पर अपना नाम मो. शोएब पिता सलीम मोटलानी उम्र 31 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी इंद्रागाधी वार्ड थाना मुलताई जिला बैतुल (म0प्र0) का निवासी होना बताया गया।  उक्त व्यक्ति के पास के बैग की तलाशी ली गई तो बैग में  500-500 रुपये के नोट पाये गये। जब नोटों की गिनती की गई तो कुल 310,000 रुपये पाये गए। रुपयो लाने ले जाने एवं रुपयो के स्वामित्म के बारे में पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने  कोई संतोष जनक जवाब नही दिया। रुपये मिलने के पर्याप्त साक्ष्य नही होने से विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 131 की एफ एस टी टीम के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को जप्त कर अग्रिम कार्रवाही के लिए भेज दिया है। 

Related Articles

Back to top button