Betul Crime News: गन्नाबाड़ी में मिला लापता महिला का शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Betul Crime News: Body of missing woman found in Gannabari, suspicion of murder, police engaged in investigation.

Betul Crime News: बैतूल के बैतूलबाजार के गुड़ी निवासी लापता दंपत्ति से महिला का शव गन्नाबाड़ी में पड़ा मिला है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बैतूलबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बैतूलबाजार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुड़ी निवासी महिला अनिता और उसका पति पतिराम पिछले एक पखवाड़े से लापता थे। दंपत्ति के लापता होने की शिकायत बैतूलबाजार थाने में दर्ज की गई। लापता दंपत्ति में रविवार की शाम को ग्राम सिंघनबाड़ी में अमन वर्मा के खेत में लापता महिला अनिता बाई का शव गन्नाबाड़ी में पड़ा मिला। शव कई दिन पुराना होने से बॉडी गल गई थी। कपड़ों के आधार पर महिला के बेटों ने मृतिका की पहचान की है। महिला के शरीर पर चोट के निशान होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी पुलिस का कहना है कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आती तब तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाएगा।
- MP Weather Update: चंबल संभाग सहित मध्य प्रदेश के 14 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना



