Betul Crime News: आचार संहिता में चौकन्ना है बैतूल पुलिस, खम्बारा चेक पोस्ट पर पकड़ी 50 लाख कीमत की चांदी

Betul Crime News: Betul Police is alert in the code of conduct, silver worth Rs 50 lakh caught at Khambara check post.

Betul Crime News:  बैतूल आचार संहिता में बैतूल पुलिस कितनी चौकन्ना है। इसका उदाहरण चेक पोस्ट पर पकड़ी गई लाखों की चांदी से ही लगाया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि  आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

  1. Gold Silver Price Today: महंगाई से लोगों को राहत नही, तीसरे दिन सोना- चांदी के दामों में फिर आया उछाल

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 9  इंटरेस्टेड चेक पोस्ट तथा 6 अंतर जिलास्तरीय  चेक पोस्ट तथा 22 SST एवं 20 FST की टीमों द्वारा सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ चौधरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के मार्गदर्शन में 12 अक्टूबर को खम्बारा  नाका पर  FST टीम प्रभारी अनिल डाबर के साथ एसडीओपी मुलताई एसपी सिंह द्वारा फोर्स के साथ चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान नागपुर तरफ से RJ-45-CH-8757 वेन्यू सफेद रंग की गाड़ी को चेक करने पर गाड़ी में लगभग 55 किलो चांदी के आर्नामेंट्स  जिनकी कीमत लगभग 50 लाख गाड़ी से बरामद की है।  मलिक का नाम पता पूछने पर महेंद्र सिंह पिता राम सिंह राजपूत उमर 39 साल निवासी श्याम वाटिका बिंदायका जयपुर राजस्थान का होना बताया । पूछताछ करने पर उक्त चांदी का माल संदेह होने से FST अधिकारी द्वारा जांच में ली गई उक्त चांदी की जांच की जा रही है। 

Related Articles

Back to top button