Betul Farmers Fair: किसान मेले में फल एवं सब्जी उत्पादन की दी जानकारी, एकीकृत बागवानी विकास के तहत आयोजन

Betul Farmers Fair: Information about fruit and vegetable production given in farmers fair, organized under integrated horticulture development.

Betul Farmers Fair: बैतूल एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत दो दिवसीय किसान मेले में किसानों को फल, सब्जी एवं मसाला उत्पादन के क्षेत्र में विस्तार से जानकारी दी गई। दो दिवसीय किसान मेला 6 अक्टूबर को प्रारंभ हुआ था। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र बैतूल में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मेले का समापन 7 अक्टूबर को हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिक सुश्री मेघा दुबे द्वारा उन्नत मसाला खेती पर मसाला उत्पादनों से होने वाले लाभों से अवगत कराया। उन्होंने किसानों को मासाला उत्पादन के क्षेत्र में किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कृषि उत्पादन का दूसरा पायदान मसाला उत्पादन है, जिससे आपकी आमदनी में भी वृद्धि होगी। वैज्ञानिक आरडी बारपेठे द्वारा फल, सब्जी एवं मसाला उत्पादन में वैज्ञानिक पद्धति से पौध संरक्षण के महत्व से अवगत कराया।
पशु पालन और उद्यानिकी एक दूसरे के पूरक
     पशु पालन के रूम में भी कृषक अपनी आमदनी को बढ़ा सकते है। उप संचालक श्री विजय पाटिल ने बताया कि पशु पालन में प्रमुख दुग्ध उत्पादन बारह मासी खेती है।
कृषि संयत्रों का हुआ प्रदर्शन
       जिला स्तरीय सेमीनार में टपक सिंचाई संयंत्र एवं कृषि/उद्यानिकी कार्य हेतु छोटे व बड़े ट्रेक्टर बतौर प्रदर्शन के रूप में एवं सेमनीज/नामधारी/ गोल्डन सीड बीज कंपनी द्वारा भी स्टॉल लगाकर किसानों के अवलोकन हेतु रखे गए। वैज्ञानिक डॉ.डीसी श्रीवास्तव द्वारा पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट पर व्याख्यान तथा डीआरपी श्री भरत कुमार बंसल द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना में लघु उद्योग जैसे अचार, पापड़, बड़ी, ब्रेड, बिस्किट, दुग्ध डेयरी, दाल, मिल, आटा चक्की, तेल घानी व गुड़ घानी लगाने हेतु विस्तृत जानकारी कृषकों को दी गई।

Related Articles

Back to top button