Betul Traffic Jam News: कमानी गेट से लेकर चिखलार तक लगा महाजाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

Betul Traffic Jam News: Mahajam from Kamani Gate to Chikhlar, long queue of vehicles

Betul Traffic Jam News: बैतूल शहर में जाम लगना अब आम बात हो गई है। पल- पल लगते जाम के कारण लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रविवार को कमानी गेट से लेकर ग्राम चिखलार तक महाजाम लग गया। एक घंटे से अधिक समय तक जाम में वाहन फंसे रहे। वे लोग जाम के कारण सबसे ज्यादा परेशान थे। जिन्हें पास छोटे बेचे थे। जानकारी के अनुसार रानीपुर की ओर से एक साथ 3 से 4 आयशर बड़ी गाड़ियां आ गई थी। बाजार होने के कारण इन गाड़िया नही निकल पाई और जाम लग गया। जानकारी मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुँची और जाम खोले की कवायद शरू कर दी गई। एक घंटे से अधिक समय की कड़ी मसक्कत के बाद जाम धीरे धीरे सुचारू हो पाया। जाम इतना अधिक था कि बाइक भी नही निकल पा रही थी। 
साप्ताहिक बाजार के कारण लगता जाम
रविवार को कोठी बाजार में साप्ताहिक बाजार लगता है।  बाजार के कारण जाम की स्थिति निर्मित होती है। सब्जी की दुकान सड़क पर लगा दी जाती जिससे वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाती और जाम लग जाता है। रविवार शाम को जाम लगने का कारण बाजार है। साप्ताहिक बाजार होने के कारण भी बड़े वाहनों की एक साथ आवाजाही हो गई। दुकानों के कारण वाहनों को निकालने के लिए जगह नहीं मिल रही थी जिसके कारण जाम लग गया। साप्ताहिक बाजार में लोग दो पहिए वाहनों के अलावा सब्जियां खरीदने के लिए चार पहिए वाहनों का भी उपयोग करते हैं। यह भी एक कारण है कि साप्ताहिक बाजार में जाम बार-बार लगता रहता है। 
इनका कहना है…
रानीपुर की ओर से एक साथ तीन से चार आयशर बड़ी गाड़ियां आ गई। बाजार के कारण गाड़ियों को निकालने के लिए रास्ता नहीं मिला जिससे जाम लग गया था। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम को सुचारू कर दिया है।
गजेंद्र केन यातायात प्रभारी बैतूल
बैतूल भोपाल नेशनल हाईवे पर लगा जाम
बैतूल- भोपाल नेशनल हाईवे 69 पर लंबा जाम लग गया है। इससे इस मार्ग पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए है। पुलिस जाम को दुरुस्त करने में जुटी हुई है। जाम से बैतूल से भोपाल और इटारसी की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही बंद है। बरेठा घाट पर मंदिर के पास एक ट्राला फंसने और इसी दौरान एक ट्रक निकलने के बाद मिट्टी धंसने से यहां जाम की स्थिति बन गई। यह जाम रात में लगना शुरू हुआ जो सुबह तक कई किमी लंबा हो गया। जाम से इस मार्ग पर दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए है। भोपाल की ओर से आने वाली बसों को रानीपुर की ओर से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि शाहपुर पुलिस का बल जाम खत्म करने मौके पर पहुंचा है। उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया की जाम को ठीक करने फंसे ट्राले को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।जिसके बाद लगा जाम सुचारु हो सकेगा। इधर इस जाम से आज भोपाल की ओर जाने और उस और से आने वाली यात्री बसों और चार पहिया वाहन चालकों को बेहद परेशानी उठानी पड़ी। जाम बैतूल छोर पर कई किमी लंबा लगा हुआ है जबकि भोपाल छोर पर यह बरेठा तक पहुंच गया है। इसके अगले दो ढाई घंटे में सामान्य होने की उम्मीद है। टीआई एबी मर्सकोले ने बताया की रात को जाम खुलवा दिया गया था, लेकिन बंजारी माई के पास एक वाहन का पट्टा टूटने से फिर जाम के हालात बन गए। इसे जल्द दुरुस्त कर दिया जायेगा।मौके पर पुलिस बल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button