Betul Train Accident: युवक के ऊपर से गुजर गई पूरी ट्रेन, जिसने भी यहां नजारा देखा सब हैरान रह गए

Betul Train Accident: The entire train passed over the young man, everyone who saw the scene here was shocked.

Betul Train Accident: घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर दक्षिण एक्सप्रेस चलती ट्रेन से एक युवक नीचे गिर गया। युवक प्लेटफार्म और पटरी के बीच फंस गया था। युवक के ऊपर से पूरी ट्रेन निकल गई। इस हादसे में युवक को गंभीर चोट आई है। उसे उपचार के लिए घोड़ाडोंगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया है।

घोड़ाडोंगरी जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर दक्षिण एक्सप्रेस चलती ट्रेन से  आमढाना निवासी संतलाल मवासे उर्फ गोलू नीचे गिर गया। युवक प्लेटफार्म और पटरी के बीच फंस गया था। 22 डिब्बों की पूरी ट्रेन युवक के ऊपर से गुजर गई। जब तक ट्रेन युवक के ऊपर से गुजरते रही तब तक युवक प्लेटफार्म से चिपक कर रहा। युवक की सूजबूझ के कारण उसकी जान बच गई है। इस हादसे में युवक के शरीर में कई जगह गंभीर चोट के निशान आए हैं। जिसने भी रेलवे स्टेशन पर युवक के ऊपर से ट्रेन को गुजरते देखा सब लोग हैरत मेें पड़ गए। किसी ने भी यह नहीं सोचा की युवक की जान बच जाएगी, लेकिन जब पूरी ट्रेन गुजर गई और युवक को सिर्फ चोटें आई देख सब हैरत में रह गए। बताया जा रहा है कि युवक दक्षिण एक्सप्रेस से हैदराबाद जाने के लिए चढ़ा था। जनरल कोच में अधिक भीड़ होने के कारण युवक गेट पर ही लटक रहा और ट्रेन चलने लग गई। इसी दौरान युवक ट्रेन से नीचे गिर गया। रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों ने युवक को ट्रेन गुजरने के बाद पटरी से प्लेटफार्म पर लाया और जीआरपी की मदद से उपचार के लिए घोड़ाडोंगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। युवक की हालत स्थिर बनी हुई है। जीआरपी घटना की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button