Mp Weather News: इंदौर, नर्मदापुरम सहित 6 संभागों में गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना, धार में झमाझम बारिश
Mp Weather News: Possibility of thunderstorm with lightning in 6 divisions including Indore, Narmadapuram, heavy rain in Dhar

Mp Weather News: मानसून की विदाई शुरू हो गई है। इस बीच मप्र के कुछ संभागों में गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना बनी है। मौसम भोपाल ने गुरुवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान रीवा, शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन संभागों एवं
रायसेन, शिवपुरी, मुरैना, श्योपुर कलां जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई है।
धार में 36.6 मिमी बारिश दर्ज
मप्र के धार जिले में बुधवार की रात को झमाझम बारिश हुई है। जानकारी के अनुसार धार में 36.6 मिमी बारिश दर्ज की है। बारिश से जिले वासियों को गर्मी से राहत मिली है। इसके अलावा सतना में भी बारिश हुई है। यहाँ 0.5 मिमी बारिश दर्ज की है।




