Bharat Vs Australia Match: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रन से हराया, मैक्सवेल ने लिए सर्वाधिक चार विकेट

Bharat Vs Australia Match: Australia defeated India by 66 runs, Maxwell took maximum four wickets

फोटो सोर्स गूगल

Bharat Vs Australia Match: गुजरात के राजकोट सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रनों से हरा दिया है। भारत मैं लक्ष्य का पीछा करते हुए 49.4 ओवर में 10 विकेट खोकर महज 286 रन ही बना पाए है। रोहित शर्मा ने 37 बॉल पर 81 रन, वाशिंगटन सुंदर में 30 बॉल में 18 रन, विराट कोहली ने 61 बॉल में 56 रन, श्रेयस अय्यर ने 43 बाल में 48 रन, केएल राहुल ने 30 बॉल में 26 रन, सूर्या यादव ने 7 बॉल में 8 रन, रविंद्र जडेजा ने 36 बॉल पर 35 रन, कुलदीप ने 12 बॉल में 2 रन, जसप्रीत बुमराह ने 11 बॉल में 5 रन, मोहम्मद सिराज ने 8 बाल में महज 1 रन बनाया है। भारत की मध्य क्रम के बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही है। 

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया था 353 रनों का लक्ष्य
राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 353 रन का टारगेट दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 352 रन का स्कोर खड़ा किया और भारत को 353 रन का लक्ष्य दिया। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत को जीत के लिए 353 रन का टारगेट दिया था। जवाब में भारतीय टीम 10 विकेट खोकर महज 286 रन ही बना पाई है।
 ऑस्ट्रेलिया टीम बल्लेबाज ओपनर डेविड वॉर्नर ने 56, मिचेल मार्श 96, स्टीव स्मिथ ने 74 और मार्नस लाबुशेन ने 72 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट झटके। कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले।मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक विकेट मिला। उल्लेखनीय है कि भारत में पिछले दोनों मैच जीतकर सीरीज पर अजये बढ़त बनाई थी। भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की है। 

Related Articles

Back to top button