Betul Mandi Bhav 27 September 2023: आज 27 सितंबर 2023 के बैतूल मंडी भाव, मूंग के दामों में आई गिरावट
Betul Mandi Bhav 27 September 2023: Today's Betul Mandi Bhav of 27 September 2023, fall in the prices of moong.
Betul Mandi Bhav 27 September 2023: बुधवार को मंडी में खरीदी हुई लेकिन मंगलवार को मंडी अनिश्चित समय के लिए बंद रहेगी। बैतूल मंडी में उपज की आवक बहुत कम हो रही है। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 6 हजार 530 बोरे रही। सबसे ज्यादा 3 हजार 569 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 2010 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
मूंग के दामों में आई गिरावट
अभी कुछ दिनों से मूंग के दामों में तेजी आई थी लेकिन अब दाम में गिरावट आ गई है। बुधवार को कृषि उपज मंडी में मूंग की न्यूनतम, प्रचलित दम 7500 और अधिकतम दाम 7651 रुपए प्रति क्विंटल रहे। दाम में 400 से 500 रुपये की गिरावट आई है। उल्लेखनीय है कि उसे दिन पहले दम 8000 के पार पहुंच गए थे। अब दाम कम होने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।


