Pradhanmantri Fasal Bima: किसानों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलने वाली है फसल बीमा की राशि
Pradhanmantri Fasal Bima: Good news for farmers, crop insurance amount to be received soon

Pradhanmantri Fasal Bima: बैतूल बर्बाद हुई फसलों का किसानों को जल्द मुआवजा मिलना है। सरकार किसानों को मुआवजे की राशि प्रदान कर राहत देगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री फसल बीमा के अंतर्गत खरीफ एवं रबी 2022-23 हेतु कृषकों को राशि दी जाएगी। किसानों को बीमा राशि दिए जाने को लेकर तैयारियां की जा रही है। बैतूल जिले के भी कई किसानों को बीमा योजना के तहत राशि प्रदान होगी और लाभ मिलेगा। आगामी 30 सितम्बर को रतलाम जिले में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। यहां से मुख्यमंत्री प्रदेश के उन किसानों को फसल बीमे की राशि सीधे खाते में जारी करेंगे, जिन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा किया है। बताया जा रहा है कि यह बीमा राशि 2022 खरीफ और रबी 2022-23 का दिया जाएगा। बैतूल जिले के भी कई किसान इस योजना के तहत लाभान्वित होंगे। जिले में कितने किसानों को लाभ मिला गया, इसका आंकड़ा अभी कृषि अधिकारियों के पास नहीं आया है। अब तक फसल बीमे की राशि नहीं मिलने से किसानों में नाराजगी देखने को मिल रही थी, लेकिन अब सरकार जल्द ही किसानों की नाराजगी दूर कर बीमे की राशि प्रदान करेगी। इस संबंध में कृषि विभाग के एसडीओ रामबीर सिंह राजपूत ने बताया कि अभी कितने किसानों को बीमे का लाभ मिलेगा यह आंकड़े अभी कृषि विभाग को प्रदान नहीं हुए है। संभवत दो-तीन दिन के भीतर किसानों की संख्या की जानकारी मिलेगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत कई किसानों ने बीमा किया है और बैतूल के किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री सीधे किसानों के खाते में बीमे की राशि एक क्लिक के माध्यम से डालेंगे।

