Betul Political News: कांग्रेस से अरुण गोठी को टिकट देना मतलब भाजपा की जीत पक्की होना
Betul Political News: Giving ticket to Arun Gothi from Congress means BJP's victory is certain.
Betul Political News: विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस में दावेदारों की होड़ लग गई है। कई लोग टिकट के लिए कांग्रेस के बड़े नेताओं के पास चक्कर काट रहे है।कांग्रेसी ऐसे दावे कर रहे है कि उनकी जीत मानों पाकी है। भले की पार्टी और जनता में उनका जनाधार ना हो।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण गोठी भी बैतूल विधानसभा से टिकट के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। आम जन का मानना है कि अरुण गोठी को टिकट देना मतलब भाजपा की जीत पक्की होना है। बैतूल से भाजपा से हेमंत खंडेलवाल चुनाव मैदान में उतरते है तो इनके सामने अरुण गोठी कही नही टिक सकते है। श्री गोठी का इतना जनाधार नही है कि वे श्री खंडेलवाल को हरा सके। कांग्रेस से एक मात्र दमदार प्रत्यशी निलय डागा है जो भाजपा को कड़ी टक्कर देते है। श्री डागा पिछले चुनाव में जीते भी है। कांग्रेस से अरुण गोठी भले ही टिकट के लिए ताल ठोक रहे है लेकिन उन्हें टिकट मिलना इतना आसान नही है।श्री गोठी आपने समर्थकों के साथ कमलनाथ से मिलने के लिए पहुंचे थे और उन्होंने टिकट की मांग की है। आम जनता निलय डागा को दमदार चेहरा मान रही है।



