Asia Cup 2023 Bharat Vs Srilanka: भारत ने जीता एशिया कप, श्रीलंका की करारी हार, मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट झटके

Asia Cup 2023 Bharat Vs Srilanka: India won the Asia Cup, Sri Lanka suffered a crushing defeat, Mohammed Siraj took 6 wickets.

फ़ोटो सोर्स गूगल (फ़ाइल)

Asia Cup 2023:  कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में एशिया कप का  मैच रविवार को  भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। मैच में भारत की शानदार जीत हुई है। भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत ने यह 8 वा एशिया कप आपने नाम किया है। भारत ने 6.1 ओवर में ही बिना विकेट के 51 रन बना लिए। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया गया।

मैदान में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की का बहुत खराब प्रदर्शन रहा। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका के  सभी बल्लेबाजों को 15.2 ओवर में ही आउट कर दिया। श्रीलंका ने 15.2 ओवर में मात्र 50 रन बनाए। पहली बार भारत के खिलाफ किसी टीम ने इतना कम स्कोर खड़ा किया है। भारतीय गेंदबाज मोहमद सिराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट झटके है। हार्दिक पंड्या ने 3 और जसप्रीत भूमरा ने एक विकेट लिया है। जानकारी के मुताबिक 2014 में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ 58 रन का सबसे कम स्कोर किया था। आज यह भी रिकार्ड टूट गया। सबसे कम स्कोर बनाने वाली श्रीलंका टीम बनी है। यह मैच जीतने के लिए भारत को आसानी होगी। 

Related Articles

Back to top button