Mp Weather Today: मप्र के धार, रतलाम, इंदौर में झमाझम बारिश, जाने बैतूल में अब तक हुई बारिश की जानकारी
Mp Weather Today: Heavy rain in Dhar, Ratlam, Indore of Madhya Pradesh, know the information about the rain in Betul so far.
Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में बारिश का दौरा जारी है। प्रदेश के कई शहरों में झमाझम बारिश हुई है। बारिश के कारण जनजीवन पर भी असर देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में धार जिले में 12, रतलाम 9.68, खंडवा 6, इंदौर 6, खरगौन में 4 इंच बारिश दर्ज की है। इसी तरह प्रदेश के उज्जैन में 59, भोपाल 13.4, नर्मदापुरम 13.6, पचमढ़ी 10.2, शिवपुरी 7.0, रायसेन 6.2, ग्वालियर 4.9 मिमी बारिश दर्ज की है। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
- Aaj ka Rashifal 17 September 2023: आज इन राशि वालों को होगा धन और नौकरी में लाभ, जाने सभी राशियों का हाल
बैतूल में औसत बारिश का आंकड़ा पहुंचा 42 इंच
बैतूल में दो दिन तक हुई झमाझम बारिश के कारण औसत बारिश के आंकड़े में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। अब तक जिले में कुल औसत बारिश आंकड़ा 1046.3 मिमी यानी लगभग 42 इंच बारिश हो चुकी है। अब औसत बारिश पूरी होने के लिए महज 1 इंच बारिश की दरकार है। शनिवार को बैतूल जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। बारिश थमने से जिले वासियों ने राहत के साथ ली है। रविवार को बैतूल में मौसम खुला था हल्की धूप भी खिली थी। जिले में औसत बारिश पूरी होने के लिए 43 इंच बारिश होना चाहिए।
ब्लाक नाम कुल बारिश इंच में
बैतूल 41
घोड़ाडोंगरी 33
चिचोली 41
शाहपुर 33
मुलताई 38
प्रभात पट्टन 36
आमला 40
भैसदेही 62
आठनेर 24
भीमपुर 67



