Betul jan darshan Yatra: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जनदर्शन में उमड़ा जनसमुदाय, 90 मंचों से हुआ CM का आत्मीय स्वागत

Betul jan darshan Yatra: People gathered in Chief Minister Shivraj Singh Chouhan's public darshan, warm welcome to CM from 90 forums

Betul jan darshan Yatra: बैतूल मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान का बैतूल जिले के सारनी आगमन पर नागरिकों ने अपने शहर को भव्यता से सजाया। नगर में प्रवेश करते हुए जनदर्शन को निकले मुख्यमंत्री श्री चौहान का जगह-जगह पलक पांवड़े बिछाए नागरिकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कहीं घरों की छतों से, कहीं मुंडेरो से तो कहीं मंचों से पुष्प मालाओं से पुष्प वर्षा कर तो कहीं शाल श्रीफल से मुख्यमंत्री श्री चौहान का आत्मीय स्वागत करने को नागरिकों के समूह आतुर थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान गुरूवार को सारनी में तेंदुपत्ता संगा्हकों को मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना अंतर्गत सामग्री व हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कार्यक्रम से पूर्व जन दर्शन कर रहे थे। बड़ी संख्या में आई लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहनाओं ने मुख्यमंत्री श्री चौहान की आरती उतारकर, अपने भैया को राखी भेंट कर फूल माला पहनाकर आत्मीयता से स्वागत सत्कार किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान कालीमाई तिराहे से जनदर्शन करते हुए शोभापुर बस स्टेंड होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। मार्ग पर स्वागत द्वारों और रंगबिरंगे गुब्बारों से पूरा शहर सजा हुआ था।


बड़ी संख्या में जनजातीय महिलाओं के साथ किसानों व युवाओं का समूह उमड़ा

मार्ग पर अनेक स्थानों पर मंच बनाए गए थे। जहां सामाजिक संगठनों, ग्राम पंचायतों जनपद पंचायतों व जिला पंचायत के प्रतिनिधियों के द्वारा उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया। इस दौरान ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में जनजातीय महिलाओं के साथ किसान व युवाओं का समूह भी शामिल हुआ। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनदर्शन व विकास रोड शो में सहर्ष सहभागिता निभा रहे थे। इतना ही नहीं जनहित में चलाई गई विभिन्न लोकहितकारी योजनाओं के लिए तखतियों पर लिखकर मुख्यमंत्री के प्रति हितग्राहियों ने आभार प्रकट किया।

जनजातीय नृत्य की आकर्षक

जनदर्शन में जनजातीय नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति
जनदर्शन के दौरान गायकी नृत्य समूह के द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में मुख्य मार्ग पर गाजे बाजे के साथ अनेक कलाकारों के द्वारा आकर्षक जनजातीय नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

संत श्री रविदास जी और डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पण

जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संत शिरोमणी श्री रविदासजी और संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। मंच के समीप बैठी लाड़ली बहनाओं पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुष्पवर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

कदम-कदम पर खुशी के साथ उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री श्री चौहान के सारनी आगमन पर नगर में कदम- कदम पर खुशी के साथ उत्साह का माहौल बना हुआ था। बच्चे, युवाओं, महिलाओं के साथ ही बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। अनेक स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे। गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों तथा गुलाल उड़ाकर स्वागतोत्सव मनाया जा रहा था। अनेक स्थानों पर सामूहिक रूप से जनसमूह उमड़ता रहा। अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने जन दर्शन में उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

बुजुर्गों ने पाती दिखाकर दिया आशीर्वाद

समारोह में शामिल हुए अनेक बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों ने तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से तीर्थों का दर्शन कराने के लिए पाती दिखाकर अपने बेटे स्वरूप मुख्यमंत्री श्री चौहान को आशीर्वाद व धन्यवाद दिया। पेसा एक्ट के तहत जल जंगल एवं जमीन पर अधिकार दिलाने के लिए जनजातीय वर्ग ने धन्यवाद दिया।

90 मंचों से हुआ मुख्यमंत्री श्री चौहान का आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री श्री चौहान के स्वागत के लिए 90 स्थानों पर मंच बनाए गए थे जहां विभिन्न संगठनों के लोग स्वागत को आतुर हो रहे थे। जिनमें पमुख रूप से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना हितग्राही, श्री अन्न का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री युवा अन्न दूत योजना हितग्राही, ग्राम भारती महिला मंडल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महासंघ, बंगाली समाज, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संविदा अधिकारी एवं कर्मचारी संघ, झुग्गी झोपड़ी मंडल, जीआरएस संघ, शासकीय महाविद्यालय सारणी, ग्राम पंचायत सचिव संघ, कुन्बी समाज पाथाखेड़ा, भारती मजदूर संघ,अंजूमन कमेटी सारणी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संविदा अधिकारी कर्मचारी संघ, मठारदेव मेला समिति, स्वास्थ्य विभाग आशा कार्यकर्ता सहयोगी एवं संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, टेंट एसोसिएशन, शिक्षक कर्मचारी संगठन, सहकारिता प्रकोष्ठ, पेंशनर्स, बगडोना व्यापारी संघ, लाड़ली लक्ष्मी योजना हितग्राही,जन अभियान परिषद के सेवक, रजक समाज, लाड़ली बहना योजना लाड़ली बहना सेना, बजरंग दल,नेहरू युवा केन्द्र, वाल्मिकी समाज,प्रधानमंत्री आवास योजना हितग्राही,रघुवंशी समाज, एनआरएलएम कार्यकर्ता, स्वच्छ भारत मिशन प्रतिनिधि, सीएम राईज स्कूल के छात्र, सतपुड़ा व्यापारी संघ, बौद्ध समाज, ओबीसी मोर्चा,जनता यूनियन,अमृत सरोवर लाभान्वित हितग्राही, जैन मंदिर समिति, तेंदूपत्ता हितग्राही, एसबीआई बैंक स्टाॅफ, संजीवनी हाॅस्पिटल स्टाॅफ,भोजपूरी समाज खुला मंच, स्वर्णकार समाज, जल जीवन मिशन से लाभान्वित हितग्राही, विश्वकर्मा समाज, गायत्री प्रज्ञा पीठ, मुख्यमंत्री सहायता प्रसूति योजना, आयुष्मान भारत योजना लाभान्वित हितग्राही, जेईई एवं नीट,निःशुल्क आवासीय कोचिंग, ई-स्कूटी, निःशुल्क सायकिल एवं छात्रवृत्ति योजना लाभान्वित विद्यार्थी, संबल योजना लाभान्वित हितग्राही, क्षत्रिय महिला समाज,किसान क्रेडिट कार्ड पशु पालन लाभान्वित हितग्राही, बीएमएस बिजली कर्मचारी संघ, डीपीएस स्कूल, उद्यानिकी योजना से लाभान्वित हितग्राही,डब्ल्यूसीएल, पेसा मोबिलाईजर,मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना हितग्राही,संत रविदास समाज,खेल प्रतिभाएं, मछुआरा समाज, बंगाली समाज,आदिवासी समाज शिव शक्ति आश्रम, उद्योग संघ, सामाजिक कार्यकर्ता मातृशक्ति, पतंजलि योग समिति,ग्रीन टाइगर्स, किराड़ समाज,आर्कीटेक्ट संघ,भारतीय किसान संघ, जनरल किराना व्यापारी संघ, लायंस क्लब,अखिल भारती विद्यार्थी परिषद,राजस्व विभाग के हितग्राही, स्वतंत्रता सेनानी,साहू समाज, पंवार समाज, व्यापारी मंच, उत्कल उड़िया समाज एवं अन्य समाजसेवी संगठन शामिल रहे।

इस अवसर पर सांसद श्री दुर्गादास उईके, विधायक आमला श्री योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधि सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा

Related Articles

Back to top button