MP Weather Today: झमाझम बारिश, सतपुड़ा जलाशय के खोले 5 गेट, 32 गावों का टूटा संपर्क, MP के 45 जिलों बारिश का अलर्ट
MP Weather Today: Jhajjham rain, 5 gates of Satpura reservoir opened, broken contact of 32 villages, rain alert in 45 districts of MP
MP Weather Today: मप्र के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। नदी नाले उफान पर है। MP के 45 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बैतूल में पिछले तीन दिनों से बारिश की झड़ी लगी है। चौथे दिन रविवार को भी झमाझम बारिश हो रही है। बारिश अधिक होने से सारणी सतपुड़ा जलाशय के 5 गेट खोले गए है। डेम के गेट खोलने से तवा नदी में बाढ़ आ गई है। बाढ़ के कारण निचले स्तर के क्षेत्र में बसे 32 गांवों का संपर्क टूट गया है। मौसम विभाग भोपाल में रविवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया गया कि अगली 24 घंटे के दौरान मप्र के विदिशा, रायसेन, सीहोर, भोपाल, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खण्डवा, धार, इंदौर, शाजापुर, आगर, नीमच, जबलपुर, नरसिंहपुर व सिवनी ,डिंडोरी, कटनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, बड़वानी, अलीराजपुर झाबुआ, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना व श्योपुर कलां जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।राजगढ, नर्मदापुरम, खरगौन, उज्जैन, रतलाम, देवास मंदसौर व छिंदवाड़ा जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
ब्लाक का नाम बारिश इंच में
बैतूल 25
घोड़ाडोंगरी 23
चिचोली 26
शाहपुर 21
मुलताई 26
पट्टन 28
आमला 27
भैसदेही 40
आठनेर 14
भीमपुर 44
बैतूल जिले इस वर्ष अब तक कुल औसत 27 इंच बारिश हो चुकी है। जबकि बारिश का कोटा पूरा होने कुल 43 इंच बारिश होना चाहिए। पीछे वर्ष बारिश के आकड़ो पर नजर डाली जाए तो पिछले वर्ष अब तक कुल 49 इंच बारिश हो गई थी।
रविवार सुबह से शाम तक बारिश की स्थिति
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 8 बजे से शाम 65 बजे तक रतलाम में 25.0, बैतूल 13.0, जबलपुर 11.4, रीवा 11.0, पचमढ़ी 7.0 और धार में 2.0 मिमी बारिश दर्ज की है।



