Betul Today News: पूर्व मंत्री पांसे की उपस्थिति में कांग्रेस नेता ने RSS को आतंकी और बजरंग दल को गौ हत्यारा संगठन कहा, हिंदू संगठन में आक्रोश
Betul Today News: In the presence of former minister Panse, the Congress leader called RSS a terrorist and Bajrang Dal a cow killer organization, anger in the Hindu organization
Betul Today News: बैतूल युवा कांग्रेस नेता निलेश साबले द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को आतंकी और बजरंग दल को गौ हत्यारा दल कहने पर हिन्दू संगठनों में आक्रोश पनप गया है। पुलिस में शिकायत कर कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर करने की मांग की गई। राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने रविवार को एसपी कार्यालय में पहुंचकर गंज थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि तीन दिन पूर्व मुलताई क्षेत्र में कांग्रेस के मंच से पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे की उपस्थिति में युवक कांग्रेस नेता निलेश साबले द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को आतंकवादी एवं बजरंग दल को गौ हत्यारा दल कहा गया। इस तरह के टिप्पणी कर हिन्दू भावनाओं को क्षति पहुंचाई है। राष्ट्रीय हिन्दू सेना का कहना है कि राष्ट्रीय स्वयं संघ एवं बजरंग दल देश भक्त संगठन है। देश सेवा के लिए हिन्दू संगठन हमेशा तैयार रहते है और यह संगठन द्वारा पूरे भारत में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों पर खेलकर गौवंश की रक्षा करते है। ऐसे संगठनों को गौ हत्या दल बताकर हिन्दू संगठनों को ठेस पहुंचाई। राष्ट्रीय हिन्दू सेना इस तरह के हिन्दू संगठन के खिलाफ की गई अशोभनीय टिप्पणी को बर्दाश नहीं करेगा। कांग्रेस नेता की इस अमर्यादित टिप्पणी से हिन्दू संगठनों में रोष व्याप्त है। राष्ट्रीय हिन्दू सेना की मांग है कि उक्त कांग्रेस नेता के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस से कांग्रेस नेता पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के नाम ज्ञापन सौंपा गया।



