IND Vs WI T20 Match: T20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को भारत ने 9 विकेट से हराया, यशस्वी जायसवाल खेली तूफानी पारी
IND Vs WI T20 Match: India beat West Indies by 9 wickets in T20 match, Yashasvi Jaiswal played stormy innings

IND Vs WI T20 Match: भारत में चौथा T20 मुकाबला जीत गया है। इस मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया है। इस जीत के बाद भारत में पांच मुकाबले की इस सीरीज में दो- दो की बराबरी कर ली है।
इस सीरीज का फाइनल मुकाबला फ्लोरिडा के लाडरहिल में 13 अगस्त को रात 8: 30 बजे से खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर बनी हुई है। टीम इंडिया को इस मैच में यशवी जयसवाल और शुभमन गिल ने जीत दिलाई है। दोने ने मैच में शानदार पारी खेली है। दोनों ने 165 रन की पार्टनरशिप की है। इस मैच में वेस्टइंडीज में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। वेस्टइंडीज की टीम ने 8 विकेट खोकर 20 ओवर 178 रन ही बना पाए। भारत ने इस मैच को एक विकेट खोकर 17 ओवर में 9 विकेट के मैच आसानी से अपने नाम कर लिया है।
अगला मैच दोनो टीमों के लिए अहम
रविवार को इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों के लिए अहम है। इस फाइनल मुकाबले को जो भी टीम जीतेगी सीरीज अपने नाम कर लेगी। इस आखिरी मुकाबले में भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की नजर बनी हुई है। हर कोई टीम इंडिया की जीत देखना चाहता है। जीत के लिए टीम इंडिया को अपनी पूरी ताकत झोंकनी पड़ेगी। शनिवार का मैच में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद है।



